प्रेम प्रसंग में युवक ने लगायी फांसी

महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के पकवलीया गांव में प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी.पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार पकवलीया गांव निवासी गौतम यादव के 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार यादव का गांव के ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

प्रतिनिधि, महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के पकवलीया गांव में प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी.पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार पकवलीया गांव निवासी गौतम यादव के 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार यादव का गांव के ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार कि रात कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.सूचना पर पहुंची महाराजगंज कि पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सीवान सदर अस्पताल भिजवाया. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष राहुल भारती ने बताया कि कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है.परिजनों ने बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. हसनपुरा में 18 घंटे गुल रही बिजली प्रतिनिधि, हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा व प्रखंड क्षेत्र संबंधित सभी गांवों में 18 घंटे बिजली गायब रहने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे. जहां गुरुवार की रात 11 बजे से ही बिजली कट गई थी, जहां शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे बिजली आई. इस बीच उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में सारी रात परेशान रहे. खासकर दूध कारोबारी, आइस्क्रीम के कारोबारी के अलावा आम उपभोक्ता परेशान रहे.बिजली कंपनी के एसडीओ रवि प्रकाश ने बताया कि पीएस एस का ब्रेकर व केबल ब्लास्ट किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >