शोभायात्रा के लिए लेना होगा लाइसेंस

रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. मंगलवार की शाम डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी नवीन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्देश दिये गये. बैठक में सीवान सदर व महाराजगंज अनुमंडल के एसडीएम व पुलिस पदाधिकारी सहित बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.

प्रतिनिधि, सीवान. रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. मंगलवार की शाम डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी नवीन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्देश दिये गये. बैठक में सीवान सदर व महाराजगंज अनुमंडल के एसडीएम व पुलिस पदाधिकारी सहित बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. डीएम ने रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के संबंध में कहा कि समितियों से लाइसेंस के लिए आवेदन लें. डीजे पर प्रतिबंध के साथ ही डीजे धारकों से बाउंड डाउन करवाने का निर्देश दिया. शोभायात्रा के रूट का भौतिक सत्यापन स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी करेंगे. पर्व पर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी. डीएम ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे. शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई कंरे. सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे. इसको लेकर जिला साइबर सेल टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं जिले की पल -पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे कार्य करेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06154-242000 है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन, अग्निशमन, एम्बुलेंस आदि की तैनाती की जायेगी. अग्निशाम दस्ता हर समय तैयार रहेगा. नगर परिषद सीवान के इओ सहित सभी नगर पंचायत को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. सुचारू ढंग से यातायात संचालन की भी व्यवस्था की गयी है. जुलूस का आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी होगी व प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगये जायेंगे. सिविल सर्जन सदर अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम को तैयार रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >