चार महिलाएं सहित 79 प्रत्याशी मैदान में

सीवान.विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की तस्वीरें साफ हो गयी है.जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रमुख दलों व निर्दलीय सहित 94 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था.जिसमें से 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गये.ऐसे में अब चुनाव मैदान में 79 उम्मीदवार रह गये हैं.जिसमें चार महिलायें भी शामिल हैं. जिसमें सीवान सदर सीट से सबसे अधिक दो व दरौंदा व रघुनाथपुर से 1-1 दावेदार हैं. सोमवार को नामांकन वापसी का कार्यक्रम तय है.जिसके बाद 6 नवंबर को मतदान होना है.

संवाददाता,सीवान.विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की तस्वीरें साफ हो गयी है.जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रमुख दलों व निर्दलीय सहित 94 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था.जिसमें से 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गये.ऐसे में अब चुनाव मैदान में 79 उम्मीदवार रह गये हैं.जिसमें चार महिलायें भी शामिल हैं. जिसमें सीवान सदर सीट से सबसे अधिक दो व दरौंदा व रघुनाथपुर से 1-1 दावेदार हैं. सोमवार को नामांकन वापसी का कार्यक्रम तय है.जिसके बाद 6 नवंबर को मतदान होना है. जिले के आठ सीटों के होनेवाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पिछले 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी.जिसके तहत 17 अक्टूबर तक चले नामांकन के दौरान कुल 94 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.जिसमें सीवान सदर व महराजगंज सीट से सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था.जबकि सबसे कम दरौली में आठ लोगों ने नामांकन पत्र भरा.इसके अलावा जीरादेई से 13, रघुनाथपुर से 10,दरौंदा से 9, बड़हरिया से 13, गोरेयाकोठी से 11 लोगों ने अपना पर्चा भरा था.इनमें से नामांकन पत्रों के जांच के दौरान 15 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गये.लिहाजा चुनाव में मैदान में अब 79 प्रत्याशी रह गये हैं.जिसमें चार महिलाएं चुनाव मैदान में है. इन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ- जिन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ है उसमें 105 सीवान विधान सभा के सुनील कुमार, 106 जीरादेई विधानसभा के मदन प्रसाद गोंड़, गोविंद कुमार राम व अनुराग कुमार, 107-दरौली विधानसभा के पूनम देवी व विद्या सागर, 108- रघुनाथपुर विधानसभा के मिथिलेश कुमार सिंह व अली मोहम्मद, 110- बड़हरिया विधानसभा के सुनील कुमार पासवान व 111- गोरेयाकोठी विधानसभा के राजेश कुमार तथा 112-महाराजगंज विधानसभा के दयाशंकर द्विवेदी, आशुतोष कुमार सिंह व प्रियंका सिंह व 109- दरौंदा विधानसभा के राजेश यादव व सैयद मोहम्मद इरफान का नाम शामिल है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधानसभा वार प्रत्याशियों की सूची सीवान विधानसभा सुशील कुमार (निर्दलीय ) , विनोद कुमार श्रीवास्तव (निर्दलीय), मो. आरिफ(निर्दलीय), सत्येंद्र कुमार कुशवाहा (निर्दलीय) ,अवध बिहारी चौधरी (राजद ), सुनीता देवी (निर्दलीय), इंतेखाब अहमद ( जन सुराज), सरोज कुमारी( निर्दलीय ), मंगल पांडेय( भाजपा) , मो. कैफ शमशीर (एआइएमआइएम) ,विमल प्रसाद (निर्दलीय), राकेश शर्मा (जागरूक जनता पार्टी),कुमार गौरव बंटी (राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी) , देवकांत मिश्रा ( निर्दलीय ) जीरादेई विधानसभा राघवेेंद्र कुमार खरवार ( निर्दलीय), अमरजीत कुशवाहा (सीपीआइ एमएल), अजय कुमार प्रजापति (निर्दलीय), मुन्न पांडे(जन सुराज पार्टी), भीष्म प्रताप सिंह (जदयू), प्रमोद कुमार मल्ल (बसपा), विवेक शुक्ला (निर्दलीय), प्रभुनाथ ठाकुर (निर्दलीय), जगलाल राजभर, सुहेलदेव (भारतीय समाज पार्टी), परमानंद प्रसाद ( स्वतंत्र समाज पार्टी), दरौली विधानसभा सत्यदेव राम ( सीपीआइ एमएल), हरिलाल राम (बसपा), विष्णु देव पासवान ( लोजपा) , गणेश राम ( जन सुराज पार्टी ), मनोज राम (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ) प्रदीप मांझी (निर्दलीय) रघुनाथपुर विधानसभा उपेंद्र सिंह (निर्दलीय), राहुल कीर्ति( जन सुराज), ओसामा साहब (राजद ), कुमार संतोष (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), पशुपतिनाथ चतुर्वेदी (जन शक्ति जनता दल) , अवधेश भगत (बसपा ), विकास कुमार सिंह(जदयू ),अनिता कुमारी(निर्दलीय ) दरौंदा विधानसभा अमरनाथ यादव (सीपीआइ एमएल ), सत्येंद्र यादव( जन सुराज) ,बलिंद्र राय, गुड़िया देवी ,कणर्जीत सिंह (भाजपा), मधुसुदन सिंह , बृज बिहारी राय. बड़हरिया विधानसभा राहुल कुमार (निर्दलीय) ,श्याम बहादुर सिंह (निर्दलीय), हरेराम सिंह ( निर्दलीय), शेख शाहनवाज आलम( जन सुराज पार्टी), विजय कुमार यादव ( बसपा ), मुजफ्फर इमाम (निर्दलीय), इंद्रदेव सिंह ( जदयू ), अरुण कुमार गुप्ता ( राजद), दीपक कुमार ( निर्दलीय), राधेश्याम शर्मा (जागरूक जनता पार्टी), रामदास तिवारी ( निर्दलीय) , जितेंद्र यादव (आप). गोरेयाकोठी विधानसभा रामायण सिंह (फारवर्ड ब्लॉक), अशोक कुमार वर्मा (निर्दलीय), त्रिभुवन राम (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), एजाज अहमद सिद्दीकी (जनसुराज), उमाशंकर तिवारी (भारतीय लोक चेतना पार्टी), देवेशकातं सिंह(भाजपा), दिलीप मांझी ( जन शक्ति विकास पार्टी),अनवारूल हक(राजद), ध्रुवनाथ सिंह (राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी), रवि भूषण गुप्ता (आम आदमी पार्टी) महाराजगंज विधानसभा रविंदर कुमार (निर्दलीय), हेम नारायण साह (जदयू), विकास कुमार सिंह (पॉलिटिकल टीम ऑफ इंडिया), सुनील राय (जन सुराज), अंगद कुमार (निर्दलीय), रवि रंजन (बसपा),राज किशोर गुप्ता (निर्दलीय),आशीष रंजन सिंह (निर्दलीय), विशाल कुमार(राजद ),नयन प्रसाद(निर्दलीय), मदन यादव (आजाद समाज पार्टी ), नीतीश कुमार द्विवेदी (निर्दलीय )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >