मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे 59998 परीक्षार्थी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 59 हजार 998 छात्र शामिल होंगे. परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा संपन्न कराने को जिले में कुल 53 केंद्र बनाये गये है.

सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 59 हजार 998 छात्र शामिल होंगे. परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा संपन्न कराने को जिले में कुल 53 केंद्र बनाये गये है. इसमें सदर अनुमंडल क्षेत्र में 24 तथा महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में 29 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12.45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक ली जायेगी. जानकारी के अनुसार मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में कुल 59 हजार 998 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें छात्रों की संख्या 29 हजार 409 व छात्राओं की संख्या 30 हजार 573 है. वहीं छह अन्य परीक्षार्थी शामिल हैं.सदर अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कुल 31 हजार 50 छात्र परीक्षा देंगे. इसमें पहली में कुल 15 हजार 617 (5254 छात्र व 10363 छात्राएं) तथा दूसरी पाली में 19 हजार 363 (5068 छात्र व 10363 छात्राएं) तथा दो अन्य परीक्षार्थी शामिल हैं. जबकि महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर कुल 28 हजार 938 परीक्षार्थी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 19087 छात्र, 9 हजार 847 छात्राएं व चार अन्य परीक्षार्थी शामिल हैं. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 14 हजार 446 (9538 छात्र, 4904 छात्राएं व चार अन्य) तथा द्वितीय पाली में कुल 14 हजार 492 (9549 छात्र व 4943 छात्राएं) मैट्रिक की परीक्षा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >