4893 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीपीएससी की परीक्षा

. शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में बीपीएससी की 71 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हो गयी. परीक्षा के लिए जिला में 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा के दौरान 4893 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, वहीं 10023 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि पीटी परीक्षा में 14 हजार 916 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी.

प्रतिनिधि, सीवान. शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में बीपीएससी की 71 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हो गयी. परीक्षा के लिए जिला में 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा के दौरान 4893 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, वहीं 10023 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि पीटी परीक्षा में 14 हजार 916 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. आयोग से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी केन्द्रों का जायजा लेते रहे. डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज कुमार तिवारी, डीडीसी मुकेश कुमार, एडीएम प्रमोद कुमार राम, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश का निर्धारित समय पूर्वाहृ साढ़े 9 से 11 बजे तक था. लेकिन केन्द्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ सुबह 8 बजते-बजते जुटने लगी थी. महिला परीक्षार्थियों की संख्या भी वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र समेत कई केंद्रों पर काफी देखी गई. 9.30 बजे से परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश कराना शुरू हुआ. परीक्षा कक्ष में भी दोबारा परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई. इधर, जैमर व सीसीटीवी की निगरानी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. नियंत्रण कक्ष में डीपीओ आइसीडीएस तारिणी कुमारी के नेतृत्व में कर्मी पल पल की गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >