विवाहिता को जलाने का किया प्रयास
तरवारा (सीवान) : जीबी नगर थाने के भगवानपुर गांव में दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को बंधक बना तेल छिड़क कर जिंदा जलने का प्रयास किया. इस घटना में विवाहिता 40 प्रतिशत जल चुकी है. घटना के बाद विवाहिता का पति व सास ने 15 दिनों तक घर में ही उसका उपचार कराते रहे. इस दौरान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 29, 2015 7:37 AM
तरवारा (सीवान) : जीबी नगर थाने के भगवानपुर गांव में दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को बंधक बना तेल छिड़क कर जिंदा जलने का प्रयास किया. इस घटना में विवाहिता 40 प्रतिशत जल चुकी है. घटना के बाद विवाहिता का पति व सास ने 15 दिनों तक घर में ही उसका उपचार कराते रहे.
इस दौरान उसे तरह-तरह की धमकी देते रहे. इसके बाद जब उसे मौका मिला, तो घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी. उसके मायके वालों ने आकर उसे सास व पति के बंधक से मुक्त कराया. विवाहिता रविता देवी अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची तथा थानाध्यक्ष उद्धव जी को आपबीती सुनायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर पति नैन सिंह व सास माया देवी को आरोपित किया है.
रविता ने आरोप लगाया है कि बच्च नहीं जनने पर उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. इसके अलावा 50 हजार रुपये व बाइक की मांग हमेशा की जाती थी.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:22 PM
January 16, 2026 10:21 PM
January 16, 2026 10:19 PM
January 16, 2026 10:16 PM
January 16, 2026 10:10 PM
January 16, 2026 10:08 PM
January 16, 2026 10:06 PM
January 16, 2026 10:02 PM
January 16, 2026 9:59 PM
January 16, 2026 9:54 PM
