क्वारेंटिन सेंटरों से 39 लोगों को भेजा गया घर

हसनपुरा : प्रखंड के विभिन्न क्वारेंटीन सेंटरों में रहे विदेश व अन्य प्रदेशों से आये 39 लोगों घर भेज दिया गया. सभी कोरोना संदिग्धों को 15 दिन बीत जाने के बाद होम क्वारेंटिन का शपथ पत्र भरवा कर घर भेज दिया गया. साथ ही घर से बाहर नहीं निकलने की शख्त हिदायत के साथ उनके […]

हसनपुरा : प्रखंड के विभिन्न क्वारेंटीन सेंटरों में रहे विदेश व अन्य प्रदेशों से आये 39 लोगों घर भेज दिया गया. सभी कोरोना संदिग्धों को 15 दिन बीत जाने के बाद होम क्वारेंटिन का शपथ पत्र भरवा कर घर भेज दिया गया. साथ ही घर से बाहर नहीं निकलने की शख्त हिदायत के साथ उनके घर भेजा गया. जिसमें उसरी बुजुर्ग में 16, अरंडा में दो, तेलकथू में 12, गायघाट में चार व पियाउर में पांच लोग शामिल है. बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सभी पैसेंजर्स को चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया था. वहीं उसरी मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल साह ने डिस्चार्ज किए गए सभी कोरोना संदिग्धों को साबुन व सैनिटाइजर वितरण किया. साथ ही डॉ महेंद्र कुमार, डॉ अमरनाथ चौरसिया, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ अनिरुद्ध शर्मा, डॉ माहे कायनात आदि ने सभी स्वास्थ्य जांच की. मौके पर स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव, विकासमित्र, कार्यपालक सहायक व किसान सलाहकार सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >