प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर बौड़ी गांव तीन मुहानी के समीप रविवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया. वाहन जांच के दौरान तेआ रहे बोलेरो सवार को पुलिस ने रोकना चाहा. जहां पुलिस को देखकर बोलेरो सवार गाड़ी तेजी से चलाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर शराब लदी बोलेरो को पकड़ लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की गई जहां 35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हाजीपुर जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी रवि कुमार व नीतीश कुमार के रूप में की गई हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इनमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किया जाएगा. आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
