सीवान: मेहंदार में उमड़ी आस्था, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक

Sawan 2026 के पहले दिन सिसवन के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे. सीवान-छपरा समेत बलिया और देवरिया से आये भक्तों ने जलाभिषेक किया.

Siwan News: सावन माह के पहले दिन गुरुवार को सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं की लंबी कतार को देखते हुए प्रशासन की ओर से की गयी बैरिकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया गया.

सुबह के समय भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं ने निर्धारित अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक किया. प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना की. बाद में भीड़ कम होने पर श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कर सीधे शिवलिंग पर जल चढ़ाने और विधिवत पूजा करने की अनुमति दी गयी.

हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

सावन के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

स्थानीय पुजारियों के अनुसार, सावन के पहले दिन सीवान और छपरा के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया और देवरिया से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेहंदार पहुंचे. पुजारियों के मुताबिक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्रनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किये.

भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किये गये थे. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे.

बैरिकेडिंग और निर्धारित प्रवेश व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया. प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की निगरानी में पूरे दिन पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. अधिकारियों की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >