महाराजगंज में दो बंद घरों से चोरी, बेटी की शादी के लिए रखी ज्वेलरी-नगद ले गए

महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया. मुख्य दरवाजे का ताला काटकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति, जिसमें 68 हजार नकद और बेटी की शादी के लिए रखे गहने शामिल थे, चोरी हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में बीती रात बंद दो घरों में अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटकर 68 हजार रुपये नकद समेत करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ले भागा. इस सिलसिले में पीड़ित मदन साह ने बताया कि हम सभी परिवार के साथ नेपाल में रहकर भरण-पोषण करते हैं. तभी गुरुवार की सुबह ग्रामीण द्वारा सूचना मिली कि आपके घर का ताला काटकर चोरी कर लिया गया है. सूचना पाकर अपने घर आये, तो देखा कि मेरे घर के मुख्य दरवाजे का ताला काटा हुआ है और जब अपने घर में अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि सभी घर का ताला और आलमीरा टूटा हुआ है और घर में सभी सामान बिखरा पड़ा है.

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कि शादी फरवरी में होनी थी. बेटी की शादी के लिए वह कमाई कर धीरे-धीरे सामान खरीद कर रख रहे थे. इसी दौरान चोरों ने मेरे घर के अलमीरा तोड़ कर उसमें रखा आठ हजार रुपये नकद समेत सोने का तीन सिकड़ी, दो झुमका, दो मंगल सूत्र, दो मांग टीका, चांदी का चार जोड़ा पायल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है.

इसी तरह दिलीप कुमार साह के घर का ताला काटकर अलमीरा में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत सोने की दो सिकड़ी, दो झुमका, एक मांग टीमा, दो मंगल सूत्र, चांदी का चार जोड़ा पायल चार जोड़ा चोरों ने चोरी कर लिया.

चोरी से पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना महाराजगंज थाने की पुलिस को दी गयी थी. सूचना पाकर महाराजगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरी से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है. पुलिस अब चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि चोर को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >