माघ मेला के लिए शुरू होगी दो अनारक्षित रिंग रेल सेवा

माघ मेला के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला

सीवान. प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक जनवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन दो अनारक्षित रिंग रेल विशेष गाड़ियों का संचालन करने का फैसला दिया है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार यह रिंग रेल सेवा झूसी से प्रारंभ होकर वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों के अलावा गाजीपुर, बलिया, छपरा, गोपालगंज एवं सीवान क्षेत्र से होते हुए पुनः झूसी तक संचालित होगी. यह अनारक्षित रिंग रेल सेवा झूसी, ज्ञानपुर रोड, माधो सिंह, बनारस, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, गोपालगंज, थावे, सीवान, मैरवा, भटनी, मऊ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. 05101 झूसी–गाजीपुर सिटी–छपरा–थावे–सीवान–भटनी रिंग रेल विशेष ट्रेन थावे से 19:40 बजे, सीवान से 20:35 बजे एवं मैरवा : 20:54 बजे खुलेगी.05102 झूसी–बनारस–मऊ–भटनी–सीवान–थावे–छपरा–बलिया–गाजीपुर सिटी–झूसी रिंग रेल विशेष मैरवा से 21:21 बजे,सीवान स�� 21:55 बजे एवं थावे से 22:50 बजे खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >