सीएए के खिलाफ आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

सीवान : भाकपा माले छात्र संगठन आइसा और उसके अन्य सहयोगी संगठनों ने शहर में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला, जो जेपी चौक पहुंचकर एक सभा में बदल गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री की शव यात्रा भी निकाली. मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए आइसा के नेता विकास यादव ने कहा […]

सीवान : भाकपा माले छात्र संगठन आइसा और उसके अन्य सहयोगी संगठनों ने शहर में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला, जो जेपी चौक पहुंचकर एक सभा में बदल गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री की शव यात्रा भी निकाली.

मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए आइसा के नेता विकास यादव ने कहा कि एनआरसी और सीएए के साथ एनपीआर देश के मुस्लिमों और दलितों के लिए खतरनाक है. मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों से आये लोगों को नागरिकता देने के लिए यह कानून नहीं बनाया है, बल्कि इससे दलितों और गरीबों को भी परेशानी होगी.
उसने मोदी सरकार पर देश के संविधान और देश के संघीय ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश के लिए ठीक नहीं है. उसने कहा कि देश के छात्र नौजवानों को अपने संविधान की रक्षा के लिए मोदी का विरोध करना चाहिए. उसने इसे एकमात्र रास्ता बताया. इनौस जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, सुजीत कुशवाहा ने कहा कि देश की बेरोजगारी और महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में मोदी और अमित शाह को सोचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >