पोखरे में डूबने से युवक की गयी जान, कोहराम

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के मलाहीडीह व हसनपुरा के बीच स्थित पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गयी. मृतक हसनपुरा निवासी स्व यमुना साह का सबसे छोटा पुत्र संतोष कुमार है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मृतक शौच के लिए गया था. तभी अचानक उसका पैर […]

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के मलाहीडीह व हसनपुरा के बीच स्थित पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गयी. मृतक हसनपुरा निवासी स्व यमुना साह का सबसे छोटा पुत्र संतोष कुमार है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मृतक शौच के लिए गया था. तभी अचानक उसका पैर फिसल कर गहरा पानी में चला गया. जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि मृतक मिर्गी रोगी था. वहीं इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली तो सभी पोखर की तरफ दौड़ पड़े. उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना के पश्चात पुलिस घटना स्थल पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखर से बाहर निकाला.
मृतक तीन भाइयों व बहनों में सबसे छोटा था. इसके पहले उसका बड़ा भाई तीन माह पूर्व पन्नालाल छत से मृतक को बचाने के क्रम में उसकी मौत गिरने से हो गयी थी. मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके है. घटना के पश्चात पूरे गांव में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >