डायन बताकर महिला के साथ की मारपीट

मैरवा : थाना क्षेत्र के एक गांव में में मंगलवार की सुबह महिला को डायन बताकर तथा निर्वस्त्र कर कुछ लोगों ने पिटायी की. यहां तक कि उसके बाल काट दिये गये. घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने अपाहिज पति के साथ थाने पहहुंचकर सुबह पुलिस को दी. पीड़ित ने बताया है कि संतोष सिंह […]

मैरवा : थाना क्षेत्र के एक गांव में में मंगलवार की सुबह महिला को डायन बताकर तथा निर्वस्त्र कर कुछ लोगों ने पिटायी की. यहां तक कि उसके बाल काट दिये गये. घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने अपाहिज पति के साथ थाने पहहुंचकर सुबह पुलिस को दी. पीड़ित ने बताया है कि संतोष सिंह तथा उसके परिवार कई दिनों से अपनी परेशानी का ठीकरा मुझ पर फोड़ रहे थे.

इसी दौरान विभु सिंह नाम का आदमी जो ओझा भी कहलाता है, उसके इशारे पर रामावती देवी, विभु सिंह, ममता कुमारी, संतोष सिंह, जमुनी कुमारी, मिंटू देवी मंगलवार की सुबह पांच बजे नाहर पर स्थित मेरे घर आये. मुझे पकड़ कर मेरे बाल काट लिए तथा वस्त्र मेरे शरीर से निकाल कर फेंक दिया और मेरी पिटाई करने लगे.
इससे भी जी नहीं भरा तो मुझे घुमा घुमा कर मारने लगे. मैं नंगे ही भागकर 100 मीटर दूर जिला परिषद सदस्य के यहां जाकर अपनी जान बचायी. इस घटना को सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गये. परंतु उन दबंगों से कोई जाकर पूछने वाला नहीं था. पीड़ित महिला अपने अपाहिज पति को लेकर थाने पहुंची. पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से पूछा गया तो बताएं कि उस घटना की जांच पुलिस अभी कर रही है. वहीं जिला परिषद सदस्य उपेंद्र गौड़ ने बताया कि सोमवार की सुबह महिला जिस तरीके से आयी थी, वह बताने लायक नहीं है. इस घटना ने हमारे गांव को शर्मसार कर दिया है. इस मामले में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >