एजेंट से उचक्कों ने उड़ाये 95 हजार रुपये

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से उचक्कों ने छपरा व सूरत से आये दो कपड़ा कमीशन एजेंट से बैग में रखे नकद 95 हजार रुपये सहित कीमती कागजात उड़ा ले गये. घटना के संबंध में दोनों एजेंट छपरा निवासी रवि रंजन गुप्ता व सूरत निवासी विश्वकर्मा शर्मा ने पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र […]

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से उचक्कों ने छपरा व सूरत से आये दो कपड़ा कमीशन एजेंट से बैग में रखे नकद 95 हजार रुपये सहित कीमती कागजात उड़ा ले गये. घटना के संबंध में दोनों एजेंट छपरा निवासी रवि रंजन गुप्ता व सूरत निवासी विश्वकर्मा शर्मा ने पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को आवेदन दिया है.

छपरा के कमीशन एजेंट ने आवेदन में कहा है कि अपने साथी सूरत के व्यापारी के साथ सीवान सहित गोपालगंज के मीरगंज व अन्य क्षेत्रों में सीवान जंक्शन से भाड़े के गाड़ी कर कपड़ा का पैसा वसूली करने के लिए गये थे. मंगलवार की शाम उसी वाहन से सीवान जंक्शन लौट गये. हमलोग अभी गाड़ी वाले को पैसा देने के लिए हिसाब कर ही रहे थे कि बैग में रखे 95 हजार नकद, कैस मेमो व खाता बही उचक्के उड़ा ले गये. हमलोगों काफी खोज बिन किये, लेकिन बैग का कही पता नहीं चल सका.
नगर थाने ने आवेदन लेने से किया इन्कार : इधर पीड़ित व्यवसायियों ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि एफआइआर दर्ज कराने जब नगर थाना गये तो वहां आवेदन लेने से इन्कार कर दिया गया. जिसके बाद होटल में रात गुजारनी पड़ी और बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा आवेदन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >