सीवान\ सिसवन : सरयू नदी में बढ़ते जल स्तर ने अधिकारियों का नींद उड़ गयी है. सरयू नदी में प्रतिदिन जल वृद्धि को देख व वार्निंग लेवल पार करते ही अधिकारी अब अलर्ट हो गये हैं. इधर केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि सोमवार के दोपहर के दो बजे तक सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर का रिकॉर्ड 57.350 सेंटीमीटर पर किया गया. बताते चले कि सरयू नदी दोपहर तक खतरे के निशान से 0.31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी.
आधा दर्जन गांवों तक पहुंचा सरयू का पानी
सीवान\ सिसवन : सरयू नदी में बढ़ते जल स्तर ने अधिकारियों का नींद उड़ गयी है. सरयू नदी में प्रतिदिन जल वृद्धि को देख व वार्निंग लेवल पार करते ही अधिकारी अब अलर्ट हो गये हैं. इधर केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि सोमवार के दोपहर के दो बजे तक सरयू नदी के बढ़ते […]

इधर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने वार्निंग लेबल पार करते ही सिसवन-ग्यासपुर बांध पर अपने नजर बनाये हुए हैं. हालांकि गंगपुर सिसवन शिवाला घाट से लेकर कठिया बाबा तक कटाव कर रही है. इधर कठिया बाबा से लेकर ग्यासपुर तक बांध में बांधे गये गैविन के ऊपर पानी आ चुका है.
हालांकि गैबीन के ऊपर बांध में भी सरयू नदी के तेज धार ने तेजी से कटाव कर रही है जो ग्रामीणों में चिंता का विषय बनी हुई है. इधर दाहा नदी में बढ़ती जल स्तर ने भीखपुर व मोरवन महानगर कौली छपरा घुरघाट के कसाढ़ में पानी तेजी से फैल रही है. जिससे करीब आधा दर्जन गांवों का होने वाली तेलहन की खेती प्रभावित हो गयी है.
इधर बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों ने सरयू नदी व मिनी बांधों में लगे छह स्लूइस गेटों को वार्निंग लेवल पार करने के पहले ही बंद कर दिया है. इधर भागर, गयासपुर, गंगपुर, सिसवन के सामने दियारे में होने वाले सब्जी की खेती अब किसान नहीं कर पायेंगे. सरयू नदी में दोबारा बाढ़ आ जाने से इस बार किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
दरौली में भी सरयू का रौद्र रूप देख सहमे हैं क्षेत्रवासी
दरौली. नेपाल द्वारा बिहार में पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. लगातार वारिस होने पर सरयू नदी में आयी उफान तटवर्ती इलाके के लोगों की नींद उड़ा दिया है. लोग बारिश होने से जितना चिंतित नहीं है, उससे कहीं ज्यादा परेशान नदी में बढ़ते जल स्तर को देख कर हैं.