गुठनी : थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा के निर्देश पर गुरुवार को श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच किया. चेक पोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव व पुलिस बल के साथ सघन वाहन जांच के दौरान शराब लदे 10 चक्का ट्रक को पकड़ा. पुलिस ने उसके चालक व सह चालक को गिरफ्तार कर लिया.
ट्रक से बरामद शराब की कीमत 55 लाख से अधिक आंकी जा रही है. शराब से भरे ट्रक के चालक व सह चालक उत्तर प्रदेश के संबल जिले के निवासी है. यह लोग ट्रक को हाजीपुर लेकर जा रहे थे. गुरुवार अहले सुबह करीब पांच बजे थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार श्रीकलपुर चेकक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा गार्डों के संग सघन वाहन जांच कर रहे थे. इसी क्रम में यूपी के तरफ से यूपी नंबर का 10 चक्का ट्रक आता दिखायी दिया. जिसे जांच के लिए रोका.
ट्रक चालक ने यह कहते हुए भागने की कोशिश किया की आटा लदा हुआ है और कुछ नहीं है. जिस पर शंका हुआ. थानाध्यक्ष ने तुरंत उसकी घेराबंदी कर रोक लिया और उसकी विधिवत जांच की तो गाड़ी में पूरा-पूरा शराब लोड था. बरामद शराब में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज, कैसिनोस, डबल ब्लू व एम्पेरियाल ब्लू है. हरियाणा निर्मित उपरोक्त चारों ब्रांड के अंग्रेजी शराब का कुल 660 कार्टन है..
जांच दल में थानाध्यक्ष के साथ एएसआइ हरिवंश यादव, एएसआइ शिवमंगल पासवान सहित काफी संख्या पुलिस बल शामिल था.
शराब धंधेबाज गिरफ्तार
जीरादेई. थाना क्षेत्र के जीरादेई मोड़ के पास पुलिस ने शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार कारोबारी भटापोखर गांव निवासी सोनू कुमार शाह है. जिसके पास पुलिस ने 120 बोतल शराब बरामद की है.
भारी मात्रा में शराब बरामद
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैरवा रोड स्थित सुता फैक्टरी के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया. पुलिस की माने तो गुप्त सूचना मिली कि मैरवा की तरफ से एक शराब से भरी स्कॉर्पियो आ रही है. पुलिस ने उक्त स्थान पर वाहन जांच करना शुरू कर दिया.
