महाराजगंज : अनुमंडल के दरौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर स्थित दशानंद मठ परिसर में बुधवार को महावीरी झंडा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मेले में रूकुंदीपुर, धनौता, वैदापुर, विशुनपुरा, रानीबारी, करमोपुर एवं महाराजगंज से अखाड़े में घोड़े-हाथी झंडे, पताका, ढोल, ताशा, बैंड- बाजे के बीच श्रद्धालु परंपरागत रूप से शक्ति प्रदर्शन करते हुए महावीर जी के जयकारे के साथ दशानंद मठ पहुंचे. इस दौरान कला-कौशल का प्रदर्शन किया गया.
महावीरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाराजगंज : अनुमंडल के दरौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर स्थित दशानंद मठ परिसर में बुधवार को महावीरी झंडा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मेले में रूकुंदीपुर, धनौता, वैदापुर, विशुनपुरा, रानीबारी, करमोपुर एवं महाराजगंज से अखाड़े में घोड़े-हाथी झंडे, पताका, ढोल, ताशा, बैंड- बाजे के बीच श्रद्धालु परंपरागत रूप से शक्ति प्रदर्शन करते हुए महावीर जी के […]

मेले और मंदिर में पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. दंगल प्रतियोगिता को लेकर भी उत्सुकता रही. रुकुंदीपुर मेले में महाराजगंज का बड़ा अखाड़ा भी शामिल हुआ और रुकुंदीपुर सहित सभी अखाड़ों को आंमत्रण दिया गया. महाराजगंज के बड़े अखाड़े की ओर से प्रस्तुत झांकी खूब सराही गयी.
इस दौरान अखाड़ों को एक साथ 30 अगस्त को आने एवं मौनिया बाबा मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया. मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दरौंदा बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय, दरौंदा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उप पूर्व बीरबहादुर सिंह, मुनमुन सिंह के साथ स्थानीय लोग भी लगे रहे. वहीं एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने भी मेले का जायजा लिया.
दंगल के आयोजन के साथ महावीरी मेला संपन्न
जीरादेई. प्रखंड के राजवंशी देवी उच्च विद्यालय, ठेपहां के परिसर मे महावीरी मेला सह दंगल का आयोजन किया गया. दंगल में बिहार और उत्तर प्रदेश के मशहूर पहलवानों ने अपना-अपना करतब दिखाया. मालूम हो कि इस मेले सह दंगल का आयोजन जिला पार्षद प्रमोद के नेतृत्त्व मे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है.
इसमें हनुमान जी पूजा होने के बाद जुलूस पूरे बाजार भ्रमण करते हुए विद्यालय के प्रांगण में पहुंच कर मेले में तब्दील हो जाता है. इस दंगल में बिहार के मशहूर टाइगर पहलवान और उत्तर प्रदेश के मशहूर पहलवान अभिजीत पहलवान ने जमकर अपना करतब दिखाया.
इसमें बिहार के टाइगर पहलवान को 2-1 से विजयी घोषित किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष प्रविण प्रभाकर सीओ अनुज कुमार, मनोज कुमार के साथ कई लोग मौजूद थे.
धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण का छठिहार
महाराजगंज : प्रति साल की भांति इस साल भी बुधवार के दिन शहर से प्रसिद्ध बालाजी के मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव छठी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसमें अर्धरात्रि तक भाव से भरे भजनों की वर्षा गायकों द्वारा की गयी. कृष्ण भक्ति गीतों के सागर में रात भर श्रोताओं ने गोता लगाया.
महिला व पुरुष श्रोता गायकों के सुर- म-ें सुर मिलाते रहे. बताते चलें कि बाला के दरबार में मन्नते मांगनेवालों का सालों भर तांता लगा रहता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष मंजु देवी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, मठाधीश श्रीश्री 1008 बद्री जी महाराज, विजय सिंह ने कलाकारों की हौसले की अफजाई की.
महावीरी मेले को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
हसनपुरा : एमएच नगर थाने के तेलकथु में एक सितंबर को आयोजित महावीरी अखाड़े को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ले बुधवार को रामाशीष यादव के परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक के पूर्व अधिकारियों ने जुलूस वाले मार्ग का निरीक्षण किया. बीडीओ डॉ श्री सिंह ने महावीरी जुलूस आपसी सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की.
थानाध्यक्ष ने कहा कि अखाड़ा में डीजे व आॅर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध है. मौके पर मुखिया राजेश ठाकुर, सरपंच श्रीनाथ ठाकुर के अलावे रामप्रवेश यादव, रामाशीष यादव, हातिम खान, जोगिंदर पांडे, श्रीनाथ यादव, छोटे लाल यादव, शिवनारायण यादव, हरिहर यादव, महेश यादव उपस्थित रहे.