बढ़ते अपराध के खिलाफ माले का धरना

सीवान : सोमवार को समाहरणालय के समक्ष भाकपा-माले नेताओं ने सीवान सहित पूरे बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ महाधरना दिया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि पूरे बिहार में सामंती दबंगई बढ़ी है. सीवान में एक जाति विशेष की सामंती व अपराधी ताकत लगातार गरीबों पर […]

सीवान : सोमवार को समाहरणालय के समक्ष भाकपा-माले नेताओं ने सीवान सहित पूरे बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ महाधरना दिया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि पूरे बिहार में सामंती दबंगई बढ़ी है.

सीवान में एक जाति विशेष की सामंती व अपराधी ताकत लगातार गरीबों पर हमला कर रही है. ठेपहा, जिरादेई, शिवपुर इसका ताजा उदाहरण है. जनता की सेवा करने वाली पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है. कहा कि जिस तरह से स्नेहा की हत्या हुई, जो प्रशासन ने रोल अदा किया, उससे अब जनता भी डर रही है. उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, मंत्री सब कुछ देखते हुए आखिर चुप क्यों है.
केंद्रीय कमेटी सदस्य मैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि पूरे देश में आज अराजकता का माहौल है, आम जनता का भरोसा सरकार और प्रशासन से उठ रहा है. इस मौके पर जयनाथ यादव, जय शंकर पंडित, विकास यादव, शीतल पासवान, योगेंद्र यादव, गौतम पांडे, शिवनाथ राम, युगल किशोर ठाकुर, बच्चा प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रवींद्र पासवान, सत्येंद्र राम, शिवजी, जय करण महतो, शफी अहमद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >