सीवान : प्रेम-विवाह करने के तीन माह बाद पत्नी को छोड़ पति फरार

बसंतपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर जयपुर ले गये प्रेमी ने प्रेम-विवाह के तीन माह बाद पत्नी को बुधवार को भगवानपुर के मलमलिया मोड़ पर छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती पुलिस को सुनायी. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज […]

बसंतपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर जयपुर ले गये प्रेमी ने प्रेम-विवाह के तीन माह बाद पत्नी को बुधवार को भगवानपुर के मलमलिया मोड़ पर छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती पुलिस को सुनायी. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बयान में कहा है कुछ समय पहले मेरा प्रेम-प्रसंग बनसोहीं के सचिन कुमार के साथ चल रहा था. शादी का झांसा व बहला-फुसला कर सचिन मुझे 13 मार्च 2019 को घर से जयपुर ले गया. जहां उसने मंदिर में मुझसे शादी की.
इसके बाद लगातार उसने मारपीट कर मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. इसी बीच मैं दो माह की गर्भवती भी हो गयी. इसके बाद उसने बुधवार को मुझे मलमलिया लाकर छोड़ दिया व फरार हो गया. मामले में पीड़िता ने सचिन समेत उसके पिता रवींद्र प्रसाद, चाचा अशोक प्रसाद, सूरज प्रसाद, मां हीनी देवी को नामजद किया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >