इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मचा कोहराम

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के रामपुर के टोला निवासी गया यादव के 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के पश्चात घटना के दूसरे दिन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. इधर घर के इकलौते चिराग को खोने के बाद मां विंदा देवी अपनी सुध खो बैठी है. वह बार-बार […]

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के रामपुर के टोला निवासी गया यादव के 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के पश्चात घटना के दूसरे दिन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. इधर घर के इकलौते चिराग को खोने के बाद मां विंदा देवी अपनी सुध खो बैठी है. वह बार-बार मूर्क्षित होकर गिर जा रही है. छोटी बहन रागिनी भी मां के साथ लिपट कर रोये जा रही थी.

पिता गया यादव गुजरात रहते हैं. घटना की सूचना के बाद बदहवास घर लौटे हैं. मृतक दो भाई व बहन में सबसे बड़ा था. इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना के एक दिन पूर्व मृतक राहुल अपने बुआ के घर छपियां गया था.
छपियां निवासी सत्येंद्र यादव के घर से लुहसी तिलक गया था.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तिलक समारोह संपन्न के पश्चात एक बाइक से तीन युवक लौट रहे थे. सोमवार की शाम सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा सुता फैक्टरी की दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी थी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये.
छपियां निवासी राम एकबाल यादव का पुत्र अरुण यादव व अशोक यादव के पुत्र रवि कुमार व एमएच नगर थाने के रामपुर निवासी गया यादव के पुत्र राहुल कुमार घायल हो गये थे. ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गये. जहां राहुल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया.
पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी. वहीं पोस्टमार्टम के पश्चात रात्रि दो बजे शव गांव लाया गया. जहां हुसेना बंगरा स्थित श्मशान घाट पर दाह- संस्कार किया गया. वहीं इस घटना को सुन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अविलंब आपदा के तहत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >