डीपीओ व नोडल पदाधिकारी ने लिया जायजा

सीवान : बुधवार को डीपीआर डिग्री कॉलेज में लोकसभा चुनाव -2019 को लेकर द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें रघुनाथपुर, पचरूखी व आंदर प्रखंड के 502 में लगभग 99 फीसदी प्रशिक्षणार्थी चुनाव प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत हुए. निरीक्षण के क्रम में डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने डीपीआर डिग्री कॉलेज का […]

सीवान : बुधवार को डीपीआर डिग्री कॉलेज में लोकसभा चुनाव -2019 को लेकर द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें रघुनाथपुर, पचरूखी व आंदर प्रखंड के 502 में लगभग 99 फीसदी प्रशिक्षणार्थी चुनाव प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत हुए. निरीक्षण के क्रम में डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने डीपीआर डिग्री कॉलेज का जायजा लिया.

उन्होंने बारी-बारी से विभिन्न कमरों का अवलोकन किया. प्रशिक्षणार्थियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और इवीएम व वीवीपैट के संचालन के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का दिशा निर्देश दिया ताकि मतदान दलों द्वारा चुनाव के दौरान निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराया जा सके.
वहीं मौके पर डीपीओ एसएसए दिलीप कुमार सिंह व सहायक नोडल पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने प्रशिक्षण के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षणार्थियों व मास्टर ट्रेनरों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
मॉक ड्रिल के तहत किया ऑन स्पॉट समाधान : डीपीआर में इवीएम से मतदान किये जाने का रिहर्सल जारी है. मध्यांतर के पश्चात प्रतिदिन मॉकपोल के जरिये इवीएम से छद्म मतदान केंद्र की संरचना कर मतदान की तकनीक से अवगत कराया जा रहा है. मॉक पोल के माध्यम से चुनाव कर्मियों को दिखावटी मतदान में भाग लेकर वोटिंग की तकनीक से अवगत कराया जा रहा है.
मतदान के क्रम में उत्पन्न होने वाली समस्याओं का ऑनस्पॉट समाधान किया जा रहा है. छद्म मतदान के तहत उत्साह पूर्वक सभी कमरों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस बाबत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पी टू व पी-थ्री को नाटकीय ढंग से रिहर्सल के माध्यम से पी-ओ, पी-वन, पोलिंग एजेंट, वीवीपैट कर्मी व मतदाता कर्मी बना कर छद्म मतदान कराने की सीख दी जा रही है.
इस अवसर पर मुकेश कुमार, निशिकांत श्रीवास्तव, रुपेश कुमार राय, ध्रुवजी प्रसाद, सुनील कुमार मिश्र, रवींद्र किशोर, दिलीप सिंह, गुंजन श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, राजकिशोर बैठा, संजय गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, रविन्द्र किशोर, गुलाम कादिर, योगेंद्र बैठा, दिलीप सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, अजीत कुमार शर्मा, उपेंद्र दुबे, श्रीकांत सिंह, रजनीश मिश्रा, सुनील कुमार आदि मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया.
तकनीक से अवगत हुए पी-वन व पी-थ्री अधिकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर पी-टू व पी-थ्री को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें नोडल मास्टर ट्रेनर रितेश कुमार व विजय कुमार एवं सहायक नोडल मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार, अमित कुमार वर्मा व राजेश कुमार सिंह की देखरेख में पोलिंग ऑफिसर दो एवं तीन को मतदान पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के बाद के दायित्वों एवं कार्यों को बताया गया.
बताया गया कि पोलिंग ऑफिसर दो प्रारूप 17 ए मतदाता रजिस्टर तथा अमिट स्याही का प्रभारी होते हैं. अमिट स्याही बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली अंगूठे के ठीक बगल वाली अंगुली में आधा त्वचा तथा आधा नाखून पर स्पष्ट रूप से लगाया जायेगा. इसके लिए कुछ क्षण प्रतीक्षा कर रजिस्टर में हस्ताक्षर या अंगूठा का निशान बनवायेंगे.
अंत में मतदाता स्लिप जारी करेंगे. वहीं पोलिंग ऑफिसर तीन मतदाता स्लिप को अपने पास जमा करा लेगा और बंडल बनायेंगे. वोट डालने से पहले तृतीय मतदान अधिकारी चेक करेंगे कि अमिट स्याही मिट तो नहीं दी गयी है. यही कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे. मतदान कक्ष में कंट्रोल यूनिट के सामने बैठक कर कंट्रोल यूनिट पर बने बैलेट बटन को दबायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >