सीवान जंक्शन पर कप्तानगंज का बोर्ड

सीवान : रविवार को सीवान जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के चार पहिया स्टैंड के समीप रेल द्वारा एक बड़ा बोर्ड लगवाया गया. बोर्ड पर सीवान जंक्शन की जगह कप्तानगंज लिखा हुआ था. लगाने वाले रेल कर्मियों की नजर भी इस नहीं पड़ी. वे आराम से बोर्ड को खड़ा करके चले गये. इसकी बीच जब रेल […]

सीवान : रविवार को सीवान जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के चार पहिया स्टैंड के समीप रेल द्वारा एक बड़ा बोर्ड लगवाया गया. बोर्ड पर सीवान जंक्शन की जगह कप्तानगंज लिखा हुआ था. लगाने वाले रेल कर्मियों की नजर भी इस नहीं पड़ी. वे आराम से बोर्ड को खड़ा करके चले गये. इसकी बीच जब रेल यात्रियों ने कप्तानगंज लिखा पाया तो जमकर हंगामा किया.

उसके बाद एइएन विपिन कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा रेल कर्मचारियों को बोर्ड पर अखबार लगाकर ढंकवाया. स्टेशन अधीक्षक एमएम पांडेय ने कहा कि इसकी जानकारी है. उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा गलती से सीवान की जगह कप्तानगंज का बोर्ड लगा दिया गया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल बोर्ड को ढंक दिया गया है. शीघ्र की बोर्ड को बदल देने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >