सीवान : यूसुफ हत्याकांड में फरार क्यूम दिल्ली से गिरफ्तार

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोले में पिछली एक फरवरी की देर रात अपराधियों ने राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के भतीजे व प्रतापपुर निवासी शेख हजीमुल्लाह के पुत्र मो. युसूफ की हत्या गोली मारकर कर दी थी. इसके पूर्व नगर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत होने […]

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोले में पिछली एक फरवरी की देर रात अपराधियों ने राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के भतीजे व प्रतापपुर निवासी शेख हजीमुल्लाह के पुत्र मो. युसूफ की हत्या गोली मारकर कर दी थी.

इसके पूर्व नगर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत होने के साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त कर लिया था तथा कुर्की के लिए आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी थी. इसके बाद मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी, मकबूल उर्फ बिल्ला तथा मोहम्मद इस्माइल, रौनक ने सरेंडर कर दिया था. वहीं, हत्या के बाद से ही क्यूम उर्फ स्टार मियां भूमिगत हो गया था.

पुलिस स्टार मियां के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं लग रहा था. इसी बीच स्टार की दिल्ली में रहने की सूचना पर सीवान पुलिस दिल्ली छापेमारी करने पहुंची थी. जहां दिल्ली पुलिस के सहयोग सीवान पुलिस ने क्यूम उर्फ स्टार मियां को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >