सीवान : जिले में हुए पंचायत उपचुनाव का मंगलवार को परिणाम आ गया. इसके पहले रविवार को उपचुनाव को लेकर मतदाताओं द्वारा बड़हरिया, भगवानपुरहाट, बसंतपुर, आंदर सहित अन्य प्रखंडों में वोट डाले गये थे.
बड़हरिया प्रखंड की माधोपुर पंचायत में मुखिया पद पर शबील अहमद विजयी हुए हैं, तो वहीं भोपतपुर पंचायत समिति संख्या 35 के लिए भोला कुमार गुप्ता विजयी हुए.
बसंतपुर प्रखंड के पंचायत समिति भाग संख्या नौ के लिए हुए चुनाव में मनोज कुमार गुप्ता विजयी रहे. इसी तरह भगवानपुर हाट में हुए चुनाव में बीडीसी चुनाव में बसंत मांझी विजयी रहे. मतगणना के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी के अलावा दंडाधिकारी भी हर जगह तैनात थे.
भोला हुए बीडीसी सदस्य पद पर काबिज : बड़हरिया प्रखंड कार्यालय के इ-किसान भवन में पर्यवेक्षक एडीएम रमण कुमार सिन्हा व निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार की देखरेख में पंचायत उपचुनाव की मतगणना हुई.
इस पंचायत उपचुनाव में माधोपुर पंचायत में मुखिया पद पर शबील अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारीकुर बारी को 181 वोटों से पराजित कर दिया. श्री अहमद को 1497 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री बारी को 1316 मत प्राप्त हुए. वहीं भोपतपुर पंचायत समिति संख्या-35 के लिए भोला कुमार गुप्ता (580 मत) ने अपने प्रतिद्वंद्वी गामा देवी (475 मत) को 105 मतों पराजित कर दिया.
हरदोबरा पंचायत के वार्ड छह में शकुंतला देवी, कैलगढ़ दक्षिण वार्ड चार में श्यामदेई देवी, भलुआडा पंचायत में वार्ड नं-एक में चांदनी देवी, बालापुर में वार्ड नं-एक में अनिता देवी, भामोपाली में वार्ड नं-चार में सुनयना देवी व लकड़ी दरगाह में पंच के लिए संतोष कुमार ने जीत दर्ज की.
