इंटरमीडिएट परीक्षा में 126 परीक्षार्थी अनुपस्थित

जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में मंगलवार को संपन्न हो गई. पहली पाली में साइंस, आर्ट्स व वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों ने अनिवार्य भाषा के तहत अपने-अपने चयनित विषयों की परीक्षा दी. वहीं, दूसरी पाली में आर्ट्स संकाय के परीक्षार्थियों ने मनोविज्ञान व कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों ने कॉमर्स के लिए इंटर प्रियोनरशिप की परीक्षा दी.

सीवान. जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में मंगलवार को संपन्न हो गई. पहली पाली में साइंस, आर्ट्स व वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों ने अनिवार्य भाषा के तहत अपने-अपने चयनित विषयों की परीक्षा दी. वहीं, दूसरी पाली में आर्ट्स संकाय के परीक्षार्थियों ने मनोविज्ञान व कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों ने कॉमर्स के लिए इंटर प्रियोनरशिप की परीक्षा दी. पहली पाली की तुलना में दूसरी पाली में अधिक परीक्षार्थी केंद्रों पर देखे गए. इस कारण से लगभग सभी केंद्रों पर पहली पाली में छात्र-छात्राओं की संख्या अन्य दिनों की तुलना में काफी कम देखी गई. दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले केन्द्र पर कहीं कोई भीड़ नहीं थी. जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में सात हजार 827 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. इनमें 126 अनुपस्थित दर्ज किए गए गए. इंटर परीक्षा में पहली पाली में 25 व दूसरी पाली में 101 परीक्षार्थियों ने अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी. जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में आवंटित तीन हजार 50 परीक्षार्थियों में तीन हजार 25 परीक्षार्थियों ने एच्छिक विषय की परीक्षा दी जबकि 25 अनुपस्थित पाए गए. इसी प्रकार से दूसरी पाली में मनोविज्ञान विषय में 4 हजार 903 छात्र-छात्राओं में 4 हजार 802 मनोविज्ञान विषय की परीक्षा दिए, वहीं, 101 अनुपस्थित पाए गए. सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता व डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह समेत परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल अपने-अपने केन्द्र पर तैनात दिखे. डीईओ ने बताया कि सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही है, इंटर की परीक्षा 13 अप्रैल तक विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >