सीवान : बुद्ध की सोने की मूर्ति के साथ 14 बदमाश धराये

सीवान : महाराजगंज अनुमंडल के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में बसंतपुर के थानाध्यक्ष उदय कुमार तथा महाराजगंज के आरक्षी निरीक्षक ने सशस्त्र बलों के साथ सोहिल पट्टी गांव में छापेमारी कर अंतरजिला चोर गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 10 बाइकें तथा एक सोने की […]

सीवान : महाराजगंज अनुमंडल के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में बसंतपुर के थानाध्यक्ष उदय कुमार तथा महाराजगंज के आरक्षी निरीक्षक ने सशस्त्र बलों के साथ सोहिल पट्टी गांव में छापेमारी कर अंतरजिला चोर गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 10 बाइकें तथा एक सोने की भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली है. पुलिस ने इनके पास से तीन कट्टे, एक पिस्तौल, तीन गोलियां,14 मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं.
गिरफ्तार वाहन चोरों में सोहेल पट्टी बसंतपुर के राहुल कुमार, सारण के पानापुर पकरी नरोत्तम के अरुण कुमार राम, सीवान जिले के महादेवा ओपी थाने के बरईचा टोले के सोनू अंसारी, पवन कुमार, सीवान मुफस्सिल थाने के ओरमा गांव के मंजित कुमार, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के रविरंजन राम, राजा बाबू राय, नीतीश कुमार यादव, बहरामपुर के नागेंद्र राय, कुणाल कुमार, चंदन कुमार सहनी, दिघवा के शैलेश कुमार, सारण के पानापुर चकिया निवासी लक्ष्मण कुंवर तथा कमलेश कुंवर शामिल हैं.
एसपी नवीन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गये सभी वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का कार्यक्षेत्र सीवान, छपरा, गोपालगंज तथा मोतिहारी में था. एसपी ने बताया कि पकड़े गये अधिकतर सदस्यों को काम पहले अवैध रूप से शराब का कारोबार तथा चोरी के वाहन को बेचना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >