रघुनाथपुर (सीवान) : बुधवार को थाना क्षेत्र के नरहन घाट पर दादी का दाह-संस्कार करने आये पोते की नदी में डूबने से मौत हो गयी. आंदर थाना क्षेत्र के मदेशीलापुर निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी का निधन बुधवार को हो गया.
दादी के दाह संस्कार के लिए परिजन शव को लेकर थाना क्षेत्र के सरयू नदी स्थित नरहन घाट गये थे. दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने के दौरान राजेंद्र सिंह का पोता व हृदयानंद सिंह का 15 वर्षीय पुत्र नमन कुमार गहरे पानी में चला गया, जहां देखते-ही-देखते नमन नदी में डूब गया.
