दुकान में लगी आग से 12 लाख का नुकसान

स्थानीय बाजार में बुधवार की सुबह में एक जेनरल स्टोर्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से नकद सहित लाखों रूपये के सामान जल कर राख हो गया. सुबह के समय दुकान का मालिक मोनू कुमार दुकान खोल कर आस पास झाड़ू लगा रहे थे. इस बीच दुकान से धुंआ निकलने लगी.

दरौंदा. स्थानीय बाजार में बुधवार की सुबह में एक जेनरल स्टोर्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से नकद सहित लाखों रूपये के सामान जल कर राख हो गया. सुबह के समय दुकान का मालिक मोनू कुमार दुकान खोल कर आस पास झाड़ू लगा रहे थे. इस बीच दुकान से धुंआ निकलने लगी. जब तक आग बुझाया जाता की आग की लपटे तेज होने से देखते ही देखते दुकान में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये नकद, दुकान का समान, एलइडी टीवी, दो फ्रीजर, सीसीटीवी कैमरा, दो मोबाइल सहित अन्य खाने- पीने की समान जल गए है. इधर स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया. घटनास्थल पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की गाड़ी आग़ को बुझाया. जिससे आसपास के दुकानों में आग लगने से बच गया. दुकान का मालिक मोनू कुमार ने बताया कि आग लगी में लगभग 12 लाख रुपये की क्षति हुई है. बाइक से शराब लेकर जा रहे तीन धंधेबाज गिरफ्तार तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर बाजार के पास से पुलिस ने छापेमारी कर तीन बाइक के साथ तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 44 बोतल अंग्रेजी शराब मिला है. धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव निवासी रविन्द्र साह और महाराजगंज थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में कई गई है. गिरफ्तार तीनों बाइक की टंकी में अंग्रेजी शराब को छुपा कर शराब की तस्करी कर रहे थे. जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया .थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि बरामद शराब और जब्त बाइक को लेकर प्राथमिकी करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >