डॉक्टर की टीम ने प्रभावित लोगों के घर पहुंच की जांच

भगवानपुर हाट : प्रखंड के सोंधानी गांव के मीरा टोले में शंभु यादव एवं बुन्नी लाल यादव के परिवार में डायरिया फैलने से चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. आक्रांत लोगों में से एक का इलाज छपरा में, एक का बनियापुर में तथा दो का भगवानपुर पीएचसी में चल रहा है . मंगलवार […]

भगवानपुर हाट : प्रखंड के सोंधानी गांव के मीरा टोले में शंभु यादव एवं बुन्नी लाल यादव के परिवार में डायरिया फैलने से चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. आक्रांत लोगों में से एक का इलाज छपरा में, एक का बनियापुर में तथा दो का भगवानपुर पीएचसी में चल रहा है . मंगलवार के सुबह से तबीयत खराब होने पर स्थानीय डॉक्टर से इलाज के उपरांत नहीं ठीक होने पर रात्रि में छपरा एक निजी चिकित्सक के नर्सिंग होम में विशाल कुमार पिता शंभु यादव का इलाज चल रहा है

जबकि उसके बड़े भाई धीरज कुमार का इलाज बनियापुर में निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं, बुधवार को दिन में गुड्डी कुमारी पिता बुन्नी लाल यादव एवं उसकी मां गीता देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर उन लोगों का इलाज चल रहा है. डायरिया फैलने की खबर पाते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार प्रभावित लोगों के घरों का दौरा कर बाकी लोगों को डायरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक दवा का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >