पारिवारिक कलह में महिला ने की आत्महत्या

गुठनी : गुठनी बाजार के एक महिला ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की और बुरी तरह जलकर जख्मी हो गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गये जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के लिए सदर […]

गुठनी : गुठनी बाजार के एक महिला ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की और बुरी तरह जलकर जख्मी हो गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गये जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जब महिला ने जब आग लगायी थी उस समय घर में मात्र बहू थी जो सास के शरीर में आग देख चिल्लाई उसके शोर पर पड़ोसियों ने दौड़ा और आग पर काबू पाया. पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच महिला को एंबुलेंस में लदवाकर पीएचसी लाया. जहां से चिकित्सक देवेंद्र रजक ने महिला की स्थिति को गंभीर देख सीवान सदर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुठनी बाजार स्थित शिवसागर गुप्ता की भवह सह स्व. जयप्रकाश गुप्ता की पत्नी धर्मशीला कुंवर ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली और जब तक अगल-बगल के लोग आग को बुझाते तब तक वह काफी जल गयी. घटना के समय उसके घर मात्र उसकी बहू थी .

जिसके शोर मचाने पर बगलगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा एंबुलेंस बुलाया. बाद में गुठनी पीएचसी धर्मशीला का पुत्र विकास पहुंचा और अपनी मां को साथ लेकर अपनी जख्मी मां को सीवान सदर ले गया. महिला के खुदकुशी करने के प्रयास के कारण का पता नहीं चल सका है. वैसे वर्षों पहले अपने पति के मरने के बाद से वो तनाव में रहने लगी थी. महिला का एकमात्र बेटा विकास है जो बाजार में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है. ग्रामीणों की मानें तो कभी किसी ने झगड़ा करते हुए नहीं देखा है. फिर आत्महत्या के कारणों के पीछे घरेलू कलह ही मान रहे है. वहीं उसके बेटे में खाना बनाने के क्रम में झुलसने की बात कही. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा आपसी कलह में महिला ने यह कदम उठाया है. घटना के समय उसकी एकलौती बहू घर में ही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >