गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंसी संचालक गिरफ्तार

सीवान : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर एसआईटी की टीम ने सराय ओपी थाने के तरवारा रोड स्थित अलीशा इंटरनेशनल के संचालक मिथिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी की टीम ने करीब सौ पासपोर्ट, कार्यालय के लैपटॉप तथा अन्य कागजात को भी जब्त किया है. अलीशा इंटरनेशनल के […]

सीवान : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर एसआईटी की टीम ने सराय ओपी थाने के तरवारा रोड स्थित अलीशा इंटरनेशनल के संचालक मिथिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी की टीम ने करीब सौ पासपोर्ट, कार्यालय के लैपटॉप तथा अन्य कागजात को भी जब्त किया है. अलीशा इंटरनेशनल के संचालक द्वारा बेरोजगार युवकों को खाड़ी सहित कई देशों में भेजने का काम किया जाता है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि विदेश मंत्रालय द्वारा पत्र से सूचना दिया गया था कि अलीशा इंटरनेशनल का विदेश भेजने का रजिस्ट्रेशन गलत है. इसके द्वारा गैर कानूनी तरीके से बेरोजगारों को विदेश भेजने का काम किया जाता है.

इसी सूचना के आधार पर एसआईटी की टीम ने छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया तथा बेरोजगारों के पासपोर्ट व अन्य कागजात को जब्त किया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सराय ओपी थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस विभाग के इस छापेमारी से विदेश भेजने वाले एजेंसियों एवं बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया है. वहीं स्टेशन के समीप पुलिस एक होटल में छापेमारी की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >