सीएम की सुरक्षा में 1000 जवान रहेंगे तैनात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 जनवरी को होने वाले समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने विभिन्न वरीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजेंद्र स्टेडियम और डीएवी महाविद्यालय और मैरवा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि सुरक्षा ड्यूटी के लिए जिले के बाहर से पांच कंपनी पुलिस बल मंगाये गये हैं.इसके साथ ही जिला पुलिस के 500 से अधिक जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जायेगा.

प्रतिनिधि, सीवान. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 जनवरी को होने वाले समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने विभिन्न वरीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजेंद्र स्टेडियम और डीएवी महाविद्यालय और मैरवा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि सुरक्षा ड्यूटी के लिए जिले के बाहर से पांच कंपनी पुलिस बल मंगाये गये हैं.इसके साथ ही जिला पुलिस के 500 से अधिक जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 200 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को भी ड्यूटी में लगाया जा रहा है. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए राजेंद्र स्टेडियम में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सख्ती बरती जा रही है. अग्निशमन, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी अलर्ट मोड पर डीएम व एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दिन सुबह से ही सभी दंडाधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है. इसके अलावा अग्निशमन, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिलास्तरीय पदाधिकारियों की सीधी देखरेख में मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई जैसे कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं. राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान कुछ नयी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं. इससे जिले में विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आधारभूत संरचना से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री के फैसले सामने आ सकते हैं. सीवान में पार्किंग की पूरी व्यवस्था तय- समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पार्किंग और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित सभा में आने वाले सभी को अपनी बसों को हरदिया मोड़ से प्रवेश कराते हुए चमरा मंडी के रास्ते सिसवन बस स्टैंड तक लाएंगे. सिसवन बस स्टैंड से आंदर पुल के नीचे होते हुए सभी लोग पैदल राजेन्द्र स्टेडियम पहुंचेंगे.इन बसों की पार्किंग हरदिया मोड़ से चमरा मंडी जाने वाली सड़क के किनारे निर्धारित की गई है. प्रशासनिक कार्यों में लगे छोटे वाहन एवं पुलिस बसों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है. ऐसे सभी वाहन डीएवी मोड़ एवं आनंद नगर के रास्ते पुराने मिट्ठा मिल परिसर में खड़े किए जाएंगे.आम लोगों के छोटे निजी वाहनों के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.वहीं वीआईपी वाहनों के लिए एकता इंडोर स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >