दो बाइक की टक्कर में युवक जख्मी, दरभंगा रेफर

पुपरी-बेनीपट्टी मुख्य पथ में शुक्रवार को चंदौना कॉलेज के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया.

पुपरी. पुपरी-बेनीपट्टी मुख्य पथ में शुक्रवार को चंदौना कॉलेज के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी देवरा बंदौली निवासी मो जैद को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. हरिहरपुर फुलवरिया गांव से बाइक की चोरी, प्राथमिकी

पुपरी. हरिहरपुर फुलवरिया गांव में दरवाजे से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली. इस संबंध में अजय कुमार सिंह के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपनी बाइक स्पलेंडर प्लस को मायाशंकर सिंह के दरवाजे पर लगाकर पुपरी आ गए. लौटकर वापस आया तो बाइक गायब पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >