सुरसंड के कोआड़ी लचका में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

सुरसंड के कोआड़ी लचका में SH-87 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Sursand Road Accident: थाना क्षेत्र के कोआड़ी लचका स्थित SH-87 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुपरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की हुई पहचान, साथी की हालत खतरे से बाहर

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों को सीएचसी सुरसंड पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया.

घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु:

  • मृतक की पहचान: बोखड़ा थाना क्षेत्र के खड़का वसंत (वार्ड 15) निवासी अजीत कुमार झा (25 वर्ष, पिता- दयाशंकर झा).
  • घायल युवक: उसी गांव का बुधन कुमार (26 वर्ष, पिता- रवि पंडित), जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.
  • हादसे की वजह: दोनों युवक अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सुरसंड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी.
  • चालक फरार: घटना के बाद चालक हाइवा समेत मौके से भागने में सफल रहा.

परिजनों में कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मृतक अजीत अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार हाइवा की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: सुरसंड के बनौली गांव में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, चार घर जलकर राख


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >