देसी पिस्टल व कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात सोनार गांव के अशोगी टोला में देसी पिस्टल व कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

रीगा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात सोनार गांव के अशोगी टोला में देसी पिस्टल व कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान गांव के ही मो कलाम हुसैन के पुत्र मो मेराज के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि सूचना मिली थी कि मो मेराज के घर में अवैध हथियार है. सूचना पर दल बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की गयी, जहां से पिस्टल व कट्टा बरामद किया गया. किस उद्देश्य से हथियार रखे हुआ था, इस बिंदु पर जांच चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >