नेपाल के रौतहट में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

प्रखंड मुख्यालय से सटे नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर, वार्ड नंबर-दो महाद��वपट्टी चेक पोस्ट पर तैनात रौतहट जिला

बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय से सटे नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर, वार्ड नंबर-दो महादेवपट्टी चेक पोस्ट पर तैनात रौतहट जिला पुलिस के जवानों द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान बाइक सवार एक भारतीय युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बिना नंबर प्लेट के बाइक के टूल बाॅक्स से देसी कट्टा बरामद किया गया है. महादेवपट्टी चेक पोस्ट के पुलिस उपाधीक्षक राजेश श्रेष्ठ ने नेपाली मीडिया को बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नप क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन अशोगी गांव निवासी स्व कुमर राम के पुत्र राहुल राम (21 वर्ष) के रूप में की गयी है. नेपाल पुलिस द्वारा उक्त युवक को हिरासत लेकर गौर सशस्त्र पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >