Sitamarhi : पुपरी में कई जगहों पर धूमधाम से की जा रही मां काली की प्रतिमा पूजा

अनुमंडल मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मां काली की पूजा अर्चना की जा रही है.

पुपरी.

अनुमंडल मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मां काली की पूजा अर्चना की जा रही है. पांच दिवसीय पूजा के प्रथम दिन माता का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. भक्ति गीतों व श्लोकों से वातावरण भक्तिमय बन गया है. पुपरी गांव समेत नागेश्वर स्थान, हरदिया, बलहा मकसूदन, आवापुर व डुम्हारपट्टी गांव में प्रतिमा स्थापित कर मां काली की पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा स्थल पर भव्य पंडाल,आधुनिक सजावट व माता की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. विधि-व्यवस्था को ले प्रशासन व पूजा समिति के सदस्य सक्रिय हैं. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि से मां काली की पूजा-अर्चना शुरू की गयी. विसर्जन शुक्रवार को होगा. इससे पूर्व कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >