डुमरा में रेल से कटने से महिला की मौत

डुमरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. हालांकि, मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सीतामढ़ी. डुमरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. हालांकि, मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर दोपहर बाद पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी है. दोपहर बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं महिला की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. आसपास के गांव भी लापता महिला का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >