जल जमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन

रीगा- परसौनी पथ में रेवासी टोले धनुषी मल्लाह मुहल्ला में जल- जमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सांकेतिक विरोध- प्रदर्शन किया.

रीगा. रीगा- परसौनी पथ में रेवासी टोले धनुषी मल्लाह मुहल्ला में जल- जमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सांकेतिक विरोध- प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल इंद्रदेव सहनी, गुड्डू सर्राफ, रामचंद्र मिश्रा, सनोज कुमार, उमाशंकर प्रसाद, सोनेलाल सहनी, विजय भगत, जय मंगल सहनी व शिवजी भगत समेत अन्य ने कहा कि पथ निर्माण विभाग की यह महत्वपूर्ण सड़क देखरेख के अभाव में जर्जर बनी हुई है. यही कारण है कि यहां के लोग विगत दो माह से दो फीट पानी से गुजरने को विवश हैं. बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते हैं. कहा कि विभाग यदि इस समस्या समाधान के प्रति तत्पर नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >