सदर एसडीओ ने प्रपत्र के अद्यतन स्थिति की दी जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सीतामढ़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है.

डुमरा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सीतामढ़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है. इसको लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन अधिकारी सह सदर एसडीओ आनंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित छूटे हुए मतदाताओं जिनका गणना प्रपत्र अबतक नहीं भरा गया है, ऐसे मतदाताओं की पहचान कर प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रपत्र भरवाने एवं मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान के लिए बीएलओ के सहयोग के लिए बीएलए को निदेशित करने व मतदाता जागरूकता के लिए राजनितिक दलों के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा किया गया. इस दौरान एसडीओ ने पुनरीक्षण अभियान की अधतन लंबित स्थिति के संबंध में जानकारी दिया. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि जिस मतदान क्षेत्र में बीएलए की नियुक्ति राजनितिक दल के स्तर से लंबित हैं, वहां उनके द्वारा अपने स्तर से बीएलए की नियुक्ति यथाशीघ्र कराया जाये. इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रपत्र भरवाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >