शराब के साथ टोटो पर सवार दो तस्कर गिरफ्तार

गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने मंगलवार को नवाही चांदनी चौक के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 17.4 लीटर देसी शराब के साथ टोटो पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने मंगलवार को नवाही चांदनी चौक के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 17.4 लीटर देसी शराब के साथ टोटो पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र पवन चौधरी व सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो गांव निवासी स्व महावीर राय के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने शराब व टोटो को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >