इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 230 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने 230 लीटर देसी शराब, चार बाइक और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 लीटर देसी शराब, चार बाइक और दो तस्करों को गिरफ्तार किया. हालांकि कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

गश्त के दौरान SSB ने की कार्रवाई

एसएसबी के जवान नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई. जवानों को देखते ही दो तस्कर शराब से लदी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, जबकि दो अन्य तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

दो तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गांव निवासी लगन महतो के पुत्र जिबछ कुमार और जलालुद्दीन नदाफ के पुत्र इरशाद नदाफ के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

शराब और बाइक पुलिस को सौंपी गई

एसएसबी ने जब्त 230 लीटर देसी शराब, चार बाइक तथा गिरफ्तार दोनों तस्करों को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया. पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए फरार तस्करों की भी तलाश कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >