डुमरा में करेंट लगने से दो सगे भाई की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर गांव में मंगलवार को करेंट लगने से दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर गांव में मंगलवार को करेंट लगने से दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिनकी पहचान गांव के रोहित दास के छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं आठ वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रुप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंंचकर छानबीन की. वहीं, पंचनामा तैयार करने के उपरांत दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में पोस्टमार्टम के पश्चात दोनों भाइयों के शव को परिजन के हवाले कर दिया. इस मामले में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खाना खाने के लिए घर में लगे लोहे के गेट को खोलने गये. जहां लोहे के गेट में घर में लगा बिजली का नंगा तार गेट में सटा था. जिससे आयुष को करेंट लगा. अपने भाई को तड़पता देखकर दिलखुश उसे छुड़ाने गया, जहां दोनों भाई बिजली के करेंट की चपेट में आ गये. जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों भाइयों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया. इन बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पास-पड़ोस के लोग भी इस ह्दयविदारक घटना से गमगीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >