चोरी की बाइक के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने रविवार को सहोरवा बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. थाने की पुलिस ने रविवार को सहोरवा बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के फारी परसा गांव निवासी रामदेव महतो के पुत्र रामपुकार महतो एवं खोभारी साह के पुत्र शंकर साह के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के पास से चोरी की दो पैशन प्रो बाइक (बीआर 30 टी 2955 व बीआर 8742) बरामद की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >