sitamarhi news: अगलगी में दो घर जलकर खाक, हजारों की क्षति

थाना क्षेत्र के परसौनी मैलवार गांव के वार्ड संख्या पांच में मंगलवार की अहले सुबह आग लगने से गुलशन खातून, पति मो ईशा तथा आशमा खातून पति मो ताहिर राइन का फूस का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया.

परसौनी. थाना क्षेत्र के परसौनी मैलवार गांव के वार्ड संख्या पांच में मंगलवार की अहले सुबह आग लगने से गुलशन खातून, पति मो ईशा तथा आशमा खातून पति मो ताहिर राइन का फूस का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया फकीरा महतो, उप मुखिया मो मुर्तुजा, राजस्व कर्मचारी ललित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. आग कैसी लगी इसके कारणों का पता नही चल सका है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की अहले सुबह घर मे अचानक आग पकड़ लिया देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. जिससे घर के रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. उपमुखिया मो मुर्तुजा ने दोनो पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से एक एक हजार रुपया दिया. सीओ प्रिंस प्रकाश ने कहा कि दोनों पीड़ित परिवार को राहत के रूप में पोलोथिन दिया गया है. सरकारी सहायता राशि जल्द दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >