Sitamarhi News: स्थानीय थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए मजकोठवा गांव से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी एक पुराने मारपीट के मामले में वांछित थे.
गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
रात में हुई छापेमारी
पुलिस ने वारंट के निष्पादन के लिए मजकोठवा गांव में छापेमारी की. इस दौरान देवेंद्र राम और गजेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया.
दोनों के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
