परीक्षा-बहाली तक तीन बार थंब इंप्रेशन से होगी जांच

कोशिश है कि एक भी फर्जी और गलत अभ्यर्थी न तो परीक्षा में शामिल हो और न कोई "तिकड़म " कर बहाल हो सके. विभाग पूरी तरह जांच-परख कर शिक्षकों को बहाल कर रही है और कर भी चुकी है.

सीतामढ़ी. शिक्षकों की बहाली में राज्य सरकार अब पूरी तरह सतर्क है. कोशिश है कि एक भी फर्जी और गलत अभ्यर्थी न तो परीक्षा में शामिल हो और न कोई “तिकड़म ” कर बहाल हो सके. विभाग पूरी तरह जांच-परख कर शिक्षकों को बहाल कर रही है और कर भी चुकी है. अवैध व फर्जी शिक्षकों की बहली को रोकने के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए “थंब इंप्रेशन ” का उपयोग किया जा रहा है. यानी शिक्षकों को “थंब इंप्रेशन ” वाली जांच/सत्यापन से छुटकारा नहीं मिलने वाला है.

— स्थानीय निकाय के शिक्षकों की होगी जांच

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सूबे के सभी डीईओ डीपीओ, स्थापना को भेजे पत्र में कहा है कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली- 23 के नियम- 4 के आलोक में निकाय शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा, 2025 (चतुर्थ) में सम्मिलित अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन एवं अन्य बायोमेट्रिक मिलान किया जाना है. यानी कि परीक्षा से लेकर बहाली तक थंब इंप्रेशन वाली जांच तीन बार होनी है.

— तीन बार यानी कब-कब होनी है जांच

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि उक्त परीक्षा 24 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक और 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ली गई थी. इन अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन से तीन बार जांच/मिलान करना है. पहली बार, परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान. दूसरी बार यानी परीक्षा के बाद मूल प्रवेश पत्र शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा संबंधित डीपीओ, (स्थापना) को समर्पित किये जाने के दौरान डीपीओ (स्थापना) द्वारा थंब इंप्रेशन/बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा. साथ ही मूल प्रवेश पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर मूल प्रवेश पत्र को कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा.

— दो दिनों के लिए जिलों को मिली जांच एजेंसी

तीसरी बार जांच तब होगी, जब सक्षमता परीक्षा उत्तीर्णता होने के बाद अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी, जिसमें उनके प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी. इस दौरान भी थंब इंप्रेशन से अभ्यर्थियों को गुजरना है. बोर्ड के स्तर से उक्त जांच के लिए यानी 29 व 30 दिसंबर को जांच एजेंसी की प्रतिनियुक्ति जिलों में की गई है. डीईओ कार्यालय में जांच की यह कार्रवाई चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >