सीतामढ़ी में चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दो हफ्ते में 48 से 70 रुपये किलो पहुंची कीमत

सीतामढ़ी में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। चीनी के दाम 48 से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गए हैं, साथ ही दाल, तेल और सब्जियों के भाव में भी भारी उछाल आया है।

Sugar price: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बुरी तरह बिगड़ने लगा है. सीतामढ़ी खुदरा बाजार में पिछले दो सप्ताह के भीतर चीनी की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल आया है. दो सप्ताह पहले 46 से 48 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी का भाव बुधवार को बढ़कर 68 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

kitchen budget: चीनी के भाव में अचानक तेजी

स्थानीय किराना बाजार के अनुसार महज दो हफ्तों में चीनी 20 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. पिछले सप्ताह 54 रुपये प्रति किलो बिकने के बाद अब यह 70 रुपये के आंकड़े को छू रही है. इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने गृहणियों का रसोई बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है.

दाल, तेल और राशन के दाम

किराना दुकानदार के मुताबिक दाल और खाद्य तेल के दामों में भी तेजी बनी हुई है. बाजार में कतरनी चावल 54-60, बासमती 80-95, चना दाल 75-78, अरहर दाल 74-110 और मूंग दाल 104-110 रुपये किलो बिक रही है. वहीं सरसों तेल 169-200 और रिफाइन तेल 120-150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है.

vegetable price: मसालों और सब्जियों के नए रेट

रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है. मिर्च 240-280, जीरा 280-320 और हल्दी 179-200 रुपये किलो बिक रही है. वहीं सब्जी बाजार में प्याज 50 रुपये, गाजर 60 रुपये और परवल 40 रुपये किलो बिक रहा है.

petrol diesel prices: ईंधन की कीमतें और आम जनजीवन

खाद्य पदार्थों के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से आम जनता परेशान है. सीतामढ़ी में पेट्रोल 114.66 रुपये और डीजल 100.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. लगातार बढ़ती इस महंगाई ने हर वर्ग की आर्थिक चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें... रील, मैसेज और फेक प्रोफाइल... मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम से कैसे बढ़ रहा अपराध का जाल?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >