बथनाहा. पुलिस ने बथनाहा हनुमान मंदिर चौक के समीप से विभिन्न ब्रांड के 62 बोतल शराब के साथ बीआर-10, सी-0593 नंबर की पैशन प्रो बाइक पर सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी. तस्कर की पहचान जिले के भौप्रसाद गांव निवासी राजनारायण राय के पुत्र विश्वनाथ कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि तस्कर के पास से 26 बोतल नंबर वन, 26 बोतल रुसियन ब्रांड नेपाली देशी शराब व 10 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया. शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार बथनाहा. थाने की पुलिस ने खैरवी गांव से शराब के नशे में हंगामा करते स्थानीय जन्मेजय राय के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मकें भेज दिया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की. 80.7 लीटर शराब सहित बाइक जब्त, तस्कर फरार बैरगनिया. गांधीनगर से शनिवार को 80.7 लीटर शराब व एक सुपर स्प्लेंडर बाइक को स्थानीय पुलिस ने जब्त कर लिया. जबकि तस्कर पहले भाग चुका था. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि गांधीनगर से बड़ी मात्रा में शराब की खेप अन्य स्थानों पर भेजने की योजना है. इसकी पुष्टि हेतु जब गश्ती टीम बताए गए स्थल पर पहुंची तो वहां झाड़ियों में एक सुपर स्प्लेंडर बाइक पर बोरी में लदा सौंफी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
